संचार व जनसंचार 11th CBSE/HBSE
लघु उत्तरीय
प्रश्न
;1. संचार के किन्हीं दो कार्यों को स्पष्ट कीजिए।
उत्तर संचार के दो कार्य निम्न प्रकार हैं
(i) संचार के द्वारा किसी के व्यवहार को नियंत्रित किया
जा सकता है।
(ii) संचार का प्रयोग अपने भावों एवं विचारों को अभिव्यक्त करने के
लिए किया जाता है।
2. संचार किसे कहते हैं?
'संचार' शब्द की उत्पत्ति 'चर' धातु से हुई है, जिसका अर्थ है-
चलना या एक स्थान से दूसरे स्थान पर पहुँचना । सूचनाओं, विचारों
एवं भावनाओं को मौखिक, लिखित या श्रव्य-दृश्य माध्यमों के द्वारा
सफलतापूर्वक एक जगह से दूसरी जगह पहुँचाना ही संचार है।
3. जनसंचार क्या है?
उत्तर जब किसी समूह के साथ प्रत्यक्ष संवाद करने की अपेक्षा किसी यांत्रिक
माध्यम से बड़ी संख्या में लोगों के साथ संवाद स्थापित किया जाता
है, तो उसे जनसंचार कहा जाता है।
4.'डिकोडिंग' से क्या तात्पर्य है?
डिकोडिंग से तात्पर्य है-प्राप्त संदेश में निहित अर्थ को समझना। यह
एनकोडिंग की विपरीत प्रक्रिया है, जिसमें संदेश प्राप्तकर्ता प्राप्त चिह्नों
एवं संकेतों के अर्थ निकालता है।
5. शोर क्या है?
संचार प्रक्रिया में आने वाली बाधाओं को शोर कहते हैं। यह भौतिक,
तकनीकी या मानसिक भी हो सकता है। इसके कारण संदेश अपने
मूल रूप में प्राप्तकर्ता तक नहीं पहुँच पाता है।
6. अंतः वैयक्तिक संचार किसे कहते हैं
;उत्तर वह संचार, जिसमें संचारक और प्राप्तकर्ता एक ही व्यक्ति होता है,
उसे अंतः वैयक्तिक संचार कहते हैं, जैसे-पूजा करना, ध्यान लगाना
आदि।
7. समूह संचार का उपयोग कहाँ होता है?
उत्तर समूह संचार का उपयोग समाज एवं देश के सामने उपस्थित समस्याओं
का बातचीत एवं बहस के द्वारा हल करने के लिए होता है।
;
8. जनसंचार के कौन-कौन से कार्य हैं ,स्पष्ट करें ।
उतर- जनसंचार के लिए निम्न कार्य हैं
(i) सूचना देना
(ii) मनोरंजन
(iv) जागरूकता
(iii) ज्ञान एवं शिक्षा (v) निगरानी एवं नियंत्रण (vi) विचार-विमर्श
9. मुद्रण माध्यम के अंतर्गत कौन-कौन-से माध्यम आते है?
उत्तर मुद्रण माध्यम के अंतर्गत समाचार-पत्र, पत्रिकाएँ, पुस्तकें ब शामिल हैं।
10. जनसंचार के प्रमुख माध्यम कौन-कौन-से हैं?
उत्तर जनसंचार के प्रमुख माध्यम निम्न हैं-
(i) समाचार-पत्र
(ii) पत्रिकाएँ एवं पुस्तकें
(iii)
(iv) दूरदर्शन
(v) सिनेमा
(vi) इंटरनेट आदि
11. 'संचार जीवन की निशानी है'- स्पष्ट कीजिए।
;
उत्तर सामाजिक प्राणी होने के कारण मनुष्य अपनी भावनाओं को दूसरे तक संप्रेषित करना चाहता है। अपनी भावनाओं एवं विचारों को अन लोगों तक पहुँचाने का कार्य जिस समय रुक जाएगा, वह समय मनुष्य की गतिहीनता एवं संवेदनहीनता का परिचायक होगा। इसका अर्थ यह है कि गतिशील एवं संवेदनशील मनुष्य के लिए अपनी भावनाओं एवं विचारों की अभिव्यक्ति अनिवार्य है अन्यथा वह मृतप्राय हो जाएगा। इस तरह कहा जा सकता है कि 'संचार जीवन की निशानी, है
12. जनसंचार की प्रमुख विशेषताओं को रेखांकित करें।
उत्तर जनसंचार की निम्नलिखित उल्लेखनीय विशेषताएँ हैं-
(i) जनसंचार माध्यमों के द्वारा प्रकाशित या प्रसारित संदेशों की प्रकृति सार्वजनिक होती है।
(ii) इसमें संचारक एवं प्राप्तकर्ता के बीच प्रत्यक्ष संबंध नहीं होता है। (iii) जनसंचार माध्यम में द्वारपाल होते हैं, जो इन माध्यमों से • प्रकाशित या प्रसारित होने वाली सामग्री को नियंत्रित एवं निर्धारित करते हैं।
13. जनसंचार के दो महत्त्व अथवा कार्य बताइए
उत्तर जनसंचार के दो महत्त्व निम्नलिखित हैं-
(i) जनसंचार का प्रमुख कार्य शिक्षा प्रदान करना है। इसके द्वारा मनुष्य का बौद्धिक विकास होता है।
(ii) जनसंचार देश-विदेश से संबंधित विभिन्न विषयों की जानकारी प्रदान करता है।
14. संचार के प्रकार कौन-कौन-से हैं?
उत्तर संचार के निम्नलिखित प्रकार होते हैं-
(i) सांकेतिक संचार
(ii) मौखिक संचार
(iii) अमौखिक संचार
(iv) अंतः वैयक्तिक
(v) अंतर्वैयक्तिक
(vi) समूह संचार
(vii) जनसंचार
15. ऑल इंडिया रेडियो की स्थापना कब हुई?
उत्तर ऑल इंडिया रेडियो की स्थापना 8 जून, 1936 में हुई थी।
अभ्यास
प्रश्न 1. जनसंचार माध्यमों के प्रमुख कार्यों पर प्रकाश डालिए।
उत्तर : संचार की भाँति जनसंचार माध्यमों के अनेक कार्य होते हैं, जिनमें से प्रमुख कार्य निम्नलिखित हैं : (क) सूचना देना : जनसंचार माध्यमों का प्रमुख कार्य है- जनसाधारण को सूचना देना। दुनिया-भर की सूचनाएँ हमें जनसंचार माध्यमों से ही प्राप्त होती हैं।
(ख) शिक्षित करना यहाँ 'शिक्षित करने' से तात्पर्य है- जनता को देश-विदेश के हालात से परिचित कराना तथा उन्हें सजग बनाना। जनसंचार माध्यम जनता को संसार-भर की सूचनाएँ प्रदान करके उन्हें सजग बनाते हैं तथा उन्हें शिक्षित करते हैं। (ग) मनोरंजन करना : अधिकतर जनसंचार माध्यम जैसे- रेडियो, टेलीविजन, सिनेमा, इंटरनेट आदि मनोरंजन के भी
प्रमुख साधन हैं।
(घ) एजेंडा तय करना : जनसंचार माध्यम किसी खास घटना या मुद्दे को प्रमुखता से उठाते हैं और इससे वह घटना या मुद्दा जनता में चर्चा का विषय बन जाता है। जब जनता उस घटना आदि पर अपनी सकारात्मक या नकारात्मक प्रतिक्रिया करने लगती है, तब सरकार और समाज उस प्रतिक्रिया के अनुरूप कार्य करने के लिए बाध्य हो जाते हैं। इस प्रकार जनसंचार माध्यम देश व समाज के लिए एजेंडा भी तय करते हैं।
(ङ) निगरानी रखना : प्रत्येक लोकतांत्रिक देश, समाज में जनसंचार माध्यम का एक अन्य प्रमुख कार्य यह भी होता है कि वह सरकार, संस्था आदि के कार्यों पर निगरानी भी रखे। किसी सरकार, मंत्री या सरकारी अधिकारी द्वारा कामकाज में अनियमिता बरती जा रही है, तब उसे लोगों के सामने लाने की जिम्मेदारी जनसंचार माध्यमों पर ही होती है।
(च) विचार-विमर्श के मंच : प्रत्येक लोकतांत्रिक देश, समाज में जनसंचार माध्यम विभिन्न विचारधारा वाले दलों, व्यक्तियों आदि को अपने-अपने विचार अभिव्यक्त (प्रकट) करने के लिए मंच प्रदान करते हैं। इससे जनता किसी भी विषय मुद्दे के विभिन्न पहलुओं से परिचित हो सकती है।
प्रश्न -2 रेडियो और टेलीविजन पर टिप्पणी कीजिए।
(ख) रेडियो : (i) रेडियो का आविष्कार सन् 1895 में इटली के वैज्ञानिक जी. मार्कोनी ने किया था। (ii) सन् 1927 में भारत में बंबई (मुंबई) व कलकत्ता (कोलकाता) में प्राइवेट रेडियो स्टेशन स्थापित किए गए। सन् 1930 में इन्हें सरकार ने अधिग्रहण कर लिया तथा इनका नाम 'इंडियन ब्रॉडकास्टिंग सर्विस' रखा और सन् 1936 में यह नाम बदलकर 'ऑल इंडिया रेडियो' रखा गया जबकि सन् 1957 से इसे 'आकाशवाणी' नाम से पुकारा जाने लगा।
(iii) आजादी के समय तक भारत में कुल नौ रेडियो स्टेशन खुल चुके थे- लखनऊ, दिल्ली, बबई (मुंबई), कलकत्ता (कोलकाता), मद्रास (चेन्नई), तिरुचिरापल्ली, ढाका, लाहौर व पेशावर भारत-पाक विभाजन के समय अंतिम तीन रेडियो स्टेशन पाकिस्तान के हिस्से में चले गए। आज आकाशवाणी देश की 24 भाषाओं व 146 बोलियों में कार्यक्रम प्रस्तुत करती है जिसे देश की आबादी सुनती है।
(iv) सन् 1993 में एफ. एम. (किक्वेंसी मॉड्यूलेशन) की शुरुआत होने से रेडियो के क्षेत्र में निजी कंपनियों ने भी अपने कार्यक्रम प्रसारित करने शुरू कर दिए। (v) सन् 1977 में आकाशवाणी को केन्द्र सरकार के सीधे नियंत्रण से निकालकर 'प्रसार भारती' नाम के निकाय (बॉडी या संस्था) को सौंप दिया। (vi) वर्तमान समय में हमारे देश में आकाशवाणी के अलावा सैकड़ों निजी एफ.एम. स्टेशनों, बी.बी.सी. वायस ऑफ अमेरिका, मारको रेडियो, रेडियो पेइचिंग, रेडियो आस्ट्रेलिया आदि से कार्यक्रम प्रसारित हो रहे हैं।
(vi) आज हमारा देश विश्व का सबसे बड़ा फिल्म-निर्माता देश बन चुका है। यहाँ प्रतिवर्ष लगभग 800 फिल्में बनती हैं।
टेलीविजन : (i) टेलीविजन का अविष्कार स्कॉटलैंड निवासी जान लूगी बेयर्ड ने सन् 1926 में किया था।
(ii) भारत में टेलीविजन की शुरुआत यूनिस्को (संयुक्त राष्ट्र संघ की एक संस्था) की एक शैक्षिक परियोजना के तहत 15 सितम्बर, 1959 को हुई थी। इसके तहत दो टेलीविजन सैट गांवों में लगाए गए। तब हफ्ते में दो बार एक-एक घंटे का प्रोग्राम दिखाया जाता था।
प्रश्न - 3.इंटरनेट के बारे में आप क्या जानते हैं?
(क) इंटरनेट : यह अपेक्षाकृत एक नया जनसंचार माध्यम है जो तेजी से लोकप्रिय हो रहा हैं। इसमें प्रिंट मीडिया (समाचार पत्र), रेडियो, टेलीविजन, सिनेमा, पुस्तक आदि सभी के गुण या विशेषताएँ मौजूद हैं। इस पर लगभग सभी विषयों से संबंधित जानकारी उपलब्ध है। भारत में जैसे-जैसे कम्प्यूटर साक्षरता बढ़ रही है, वैसे-वैसे इंटरनेट का प्रयोग भी बढ़ रहा है। परन्तु इस माध्यम का एक अवगुण या दोष भी है। इस पर ऐसी वेबसाइटें भी उपलब्ध हैं, जिन पर अश्लील सामग्री प्रसारित की जाती है और इससे युवा वर्ग पर बड़ा दुष्प्रभाव पड़ रहा है
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें