काले मेघा पानी दे।

 बहुविकल्पीय प्रश्नोत्तर निर्देश : निम्नलिखित प्रश्नों के आगे दिए गए चार विकल्पों में से उचित कल्प छाँट कर अपनी उत्तर-पुस्तिका में लिखिए

 प्रश्न 1. 'काले मेघा पानी दे' पाठ के लेखक हैं- (क) जैनेंद्र कुमार(ख) प्रेमचंद (ग) यशपाल(घ) धर्मवीर भारती 

 प्रश्न 2. अनावृष्टि दूर करने के लिए गाँव के बच्चों की टोली से चिढ़ने वाले लोग उन्हें करते थे? (क) शरारती मंडली (ख) बदमाश मंडली (ग) मेंढक मंडली (घ) चिपक मंडली 

 प्रश्न 3. बच्चों की टोली ‘पानी दे मैया’ कहकर किस सेना के आने की बात कहती है? (क) बाल सेना(ख) राम सेना (ग) वानर सेना (घ) इंदर सेना 

 प्रश्न 4. ‘काले मेघा पानी दे पाठ के लेखक धर्मवीर भारती के बचपन के संस्कार कैसे थे? (क) समाजवादी (ख) राष्ट्रवादी (ग) आर्यसमाजवादी (घ) मार्क्सवादी 

 प्रश्न 5. लेखक बचपन में जन्माष्टमी पर आठ दिनों तक झाँकी सजाकर क्या बांटता था? (क) फल (ख) पंजीरी (ग) लड्डू

  प्रश्न 6. जीजी किन महाराज की बात करती थी? (क) गांधी (ख) नेहरू (ग) पटेल (घ) सुभाष 

 प्रश्न 7. हर-छठ पर लेखक छोटी रंगीन कुल्हियों में क्या भरता था? (क) पंजीरी (ख) बूंदी (ग)भूजा (घ)मिठाई 

 प्रश्न – 8.वर्षा के बादलों का स्वामी कौन-सा देवता माना जाता है? (क) वरुण(ख) कृष्ण (ग) इन्द्र (घ) शिव

 9. धर्मवीर भारती का जन्म किस वर्ष हुआ? (क) सन् 1923 (ख) सन् 1925 (ग) सन् 1924 (घ)सन् 1926 

प्रश्न 10. धर्मवीर भारती का जन्म कहाँ हुआ था ? (क) लखनऊ (ख) कानपुर(ग) गोरखपुर (ग) इलाहाबाद

  प्रश्न 11. “जो चीज़ मनुष्य पाना चाहता है उसे पहले देगा नहीं तो पाएगा कैसे?” किसका कथन है? (क) लेखक का (ख) जीजी का (ग) ऋषि-मुनियों का (घ) लेखक के मित्र का 

प्रश्न 12. लेखक इंदर सेना के कार्य को कैसा मानता था ? (क) अंधविश्वास (ख) महत्वपूर्ण (ग) साहसिक (घ) अनुकरणीय 

 प्रश्न 13. कीचड़ से लथपथ किशोर मंडली पर लोग क्या फेंकते थे? (क) पैसे (ख)फूल(ग) धूल (घ )पानी 

 प्रश्न 14. ‘गुडधानी’ शब्द से क्या अभिप्राय है? (क) ताजा गुड (ख) पुराना गुड़ (ग) गुड़ और चने से बना लड्डू (घ ) धन-सम्पत्ति
  प्रश्न 15. इंदर सेना सबसे पहले किसकी जय बोलती थी? (क) गंगा लहरी की (ख) गंगा मैया की (ग) यमुना मैया की (घ)देवी मैया की 

 16. जीजी लेखक के हाथों से पूजा अनुष्ठान क्यों करवाती थी? (क)देश के कल्याण के लिए(ख) अपने कल्याण के लिए (ग) लेखक के कल्याण के लिए (घ) गाँव के कल्याण के लिए प्रश्न 

17. त्याग और दान की महिमा का प्रतिपादन किसने किया है? (क)] [ऋषि-मुनियों ने (ख) धर्मगुरुओं ने (ग)देवियों ने (घ)किसानों ने 

प्रश्न 18. जीजी के लड़के ने किस आंदोलन में पुलिस की लाठी खाई थी? (क) छात्र आंदोलन (ख) नमक आदोलन (ग) सत्याग्रह (घ) राष्ट्रीय आंदोलन 

प्रश्न 19. आजकल हम चटखारे लेकर किसकी बात करते हैं? (क) फिल्मों की (ख) भ्रष्टाचार की (ग) रोमांस की (घ) नैतिकता की 
 प्रश्न 20. खेत में तीस-चालीस मन गेहूँ उगाने के लिए किसान कितना गेहूँ खेत में बीजता है? (क) दो-तीन सेर (ख)तीन- चार सेर (ग) पाँच-छ: सेर (घ)सात-आठ सेर

 प्रश्न 21. गगरी के फूटने पर कौन प्यासा रह जाता है? (क) गाय (ख) मानव (ग) दानव (घ) बैल प्रश्न 22. ‘काले पानी दे’ में किसके द्वंद्व का सुंदर चित्रण किया गया है? (क) प्रचलित विश्वास और विज्ञान (ख) विज्ञान और मनोवृत्ति(ग) समाजशास्त्र और मनोविज्ञान (घ ) लेखा-जोखा और आत्मविश्वास 

 प्रश्न 23. जेठ महीने का सबसे गर्म समय किस नाम से पुकारा जाता है? (क) लूतपा (ख) प्रचंड (ग) अग्नतपा (घ)दस्तपा प्रश्न 

24. ‘देख, बिना त्याग के दान नहीं होता’ कहते हुए दीदी ने लेखक के मुँह में क्या डाला था? (क) लड्डू (ख)मठरी (ग) हलवा (घ) चाकलेट

   प्रश्न 25. बारिश के लिए प्रयत्न करने वाली टोली का नाम क्या था? (क) बारिश सेना (ख) इंदर सेना (ग) मेघ सेना (घ) देव सेना 

 प्रश्न 26. ‘काले मेघा पानी दे’ लेखक को कुमार-सुधार सभा का कौन-सा पद दिया गया? (क) मंत्री (ख) महामंत्री (ग) उपमंत्री (घ) सहमंत्री

  प्रश्न 27. ‘काले मेघा पानी दे’ में कुमार-सुधार सभा का उपमंत्री किसे बनाया गया ? (क) लेखक (ख) इंद्र (ग)नेता (घ)दर्शक प्रश्न 28. ‘काले मेघा पानी दे पाठ में लेखक को किस सभा का उपमंत्री बनाया गया? (क) आर्यसमाज (ख) कुमार-सुधार सभा (ग)ग्राम सुधार (घ)विधानसभा

   प्रश्न 29. ‘काले मेघा पानी दे’ पाठ में ‘बोल गंगा मैया की जय का पहला नारा कौन लगता था? (क) मेढक मंडली (ख) गंगा स्नान करने वाले (ग) ऋषि समूह (घ) हरिद्वार जाने वाले

   प्रश्न 30. किस पर्व पर लेखक जीजी के कहने पर सतिया व गोवर्धन बनाता था? (क)हर छठ पर (ख) दीवाली (ग)जन्माष्टमी (घ) ये सभी 

 प्रश्न 31. किस पर्व पर लेखक जीजी के कहने पर पंजीरी बाँटने को कहता या? (क) हर छठ (ग) जन्माष्टमी (क)हर छठ (ख) जन्माष्टमी ( ग) दीवाली (घ)होली.

 प्रश्न 32. दीवाली के अवसर पर लेखक गोवर्धन व सतिया बनाने के लिए क्या प्रयोग करता था? (क) गोबर (ख) कौड़ियाँ (ग)ये दोनों (घ) इनमें से कोई नहीं

  प्रश्न 33. जन्माष्टमी के अवसर पर लेखक कितने दिनों तक झांकियां सजाता था? (क) एक दिन (ख) चार दिन(ग) छह दिन (घ) आठ दिन 

 प्रश्न 34. लेखक धर्मवीर भारती को बचपन में किस कार्य को करने का ज्यादा ही जोश था? (क) समाज सुधार (ख) भ्रष्टाचार का विरोध करना (ग)पतंग उड़ाने (घ)मेढक मंडली के सदस्य बनाने

   प्रश्न 35. इस पाठ में लेखक ने वर्तमान समाज की किस समस्या को प्रमुख रूप से उठाया है? (क) जल की कमी (ख) भ्रष्टाचार की समस्या (ग) अशिक्षा की समस्या (घ) बेरोजगारी की समस्या 

 प्रश्न 36, जेठ का दस्तपा बीत कर आषाढ़ का पहला पखवारा भी बीत चुका होता इस वाक्य में “पखवारा’ शब्द का क्या अर्थ है? (क) सात दिन की अवधि (ख)पन्द्रह दिनों की अवधि (ग)छह पहर की अवधि (घ)एक दशक की अवधि 

 प्रश्न 37. किस पर्व पर लेखक जीजी के कहने पर कुल्हियों में भूजा भरता था? (क) हर छठ (ग) जन्माष्टमी (ख) दीवाली (घ) होली ।










टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

लता मंगेशकर 11वीं हिन्दी।

RAJASTHAN KI RAJAT BUNDE राजस्थान की रजत बूंदे Class 11

घर की याद -भवानी प्रसाद मिश्र xi class CBSE/HBSE